चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क, एसडीपीओ ने किया चेकपोस्ट व बूथों का निरीक्षण

लखीसराय :
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक लखीसराय के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) लखीसराय ने मंगलवार को जिले के विभिन्न चेकपोस्टों एवं मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर लोगों में विश्वास एवं उत्साह का संचार किया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

लखीसराय पुलिस ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

लखीसराय पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर 
#BiharPolice #HainTaiyaarHum #LakhisaraiLive #LakhisaraiNews #LakhisaraiNow #WahhLakhisarai #KhabarLakhisarai #LakhisaraiFirst

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *