छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर औरंगाबाद पुलिस की समीक्षा बैठक

औरंगाबाद : आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के आवासन स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद ने की। इस अवसर पर CAPF के कंपनी कमांडर, सभी SDPO, DYSP (यातायात, साइबर, रक्षित, HQ-01, HQ-02) एवं प्रशिक्षु DYSP उपस्थित थे।
बैठक में छठ पर्व के दौरान गंगा घाटों एवं प्रमुख पूजा स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात सुगमता, तथा कर्मियों के ठहराव स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय आदि सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी समय पर अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग, नाकाबंदी एवं गश्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।
#HainTaiyarHum
#BiharPolice
#AurangabadPolice
#ChhathPuja2025
Bihar Police | Home Department, Govt. of Bihar
