मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगारंग कार्यक्रम, सैकड़ों लोगों ने ली नैतिक मतदान की शपथ

ओपन थियेटर, सैंडिस कंपाउंड में हुआ आयोजन – जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक और ऑब्जर्वर रहे मौजूद
रिपोर्ट — अमित कुमार, भागलपुर | 25 अक्टूबर 2025
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर शनिवार को ओपन थियेटर, सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निर्वाचन ऑब्जर्वर, जिलाधिकारी भागलपुर, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, एडीएम, डीआरडीए निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में स्वीप आइकन आदर्श आनंद ने शिरकत की और युवाओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कवि गोष्ठी के साथ हुई, जिसमें कलाकारों ने मतदान के महत्व को गीत, नाटक और कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।
जिला प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में नागरिकों, शिक्षकों, छात्रों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में जनता से 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को लोकतंत्र की रक्षा हेतु हर निर्वाचन में नैतिक मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर #कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना, #MeraPehlaVoteDeshKeLiye, और #ChunavKaParv जैसे संदेशों के साथ सजावट की गई थी, जिससे मतदान के प्रति उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार डॉ. नवल किशोर ने संदेश जारी कर कहा —
“हर मतदाता की भागीदारी ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है। सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।”
#कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना | #MeraPehlaVoteDeshKeLiye | #ChunavKaParv | #biharvidhansabhaelection2025 | #ChiefElectoralOfficerBihar | #ECISVEEP | #CeoBihar | #DeshKaGarv | #Bhagalpur
