चुनाव को देखते हुए हबीबपुर थाना ने वाहन चेकिंग का चलाया विशेष अभियान

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर / बिहार

भागलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हबीबपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत के निर्देश पर एसआई संतोष कुमार ने सिपाही सत्येंद्र कुमार एवं शंकर मांझी के साथ मिलकर थाने के समीप वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से हेलमेट पहनने एवं आवश्यक कागजात रखने की अपील की गई।

अभियान के दौरान वाहन चालकों ने पुलिस टीम को सहयोग करते हुए अपने दस्तावेज और हेलमेट जांच में प्रस्तुत किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की चेकिंग से जनता में अनुशासन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बनी रहती है।

#BhagalpurPolice #BiharPolice #HainTaiyarHum

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *