छठ पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, भागलपुर पुलिस सक्रिय मोड में

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर
लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर भागलपुर में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारी, एसएचओ और पुलिस बल घाटों पर सक्रिय रूप से तैनात हैं। घाटों पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमों की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही, संवेदनशील घाटों पर महिला पुलिस बल, एनडीआरएफ टीम और घाट सुरक्षा स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है।
प्रशासन द्वारा घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की उपलब्धता और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों को सहयोग करने की अपील की है ताकि पर्व शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो सके।
जिला पुलिस ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय है, और पुलिस कर्मियों को हर हाल में तत्पर रहने का निर्देश दिया गया है।
भागलपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा —
“हम तैयार हैं — लोकआस्था के इस महापर्व पर सुरक्षा, सेवा और संयम हमारा संकल्प है।”
#BiharPolice
#BhagalpurPolice
#HainTaiyarHum
#Bhagalpur
#Bihar
