डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त ने नाव से किया छठ घाटों का निरीक्षण


रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत तथा नगर आयुक्त श्री शुभम कुमार ने सबौर प्रखंड के राजंदीपुर से लेकर बूढ़ानाथ घाट तक सभी प्रमुख छठ घाटों का नाव से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की सफाई व्यवस्था, जलस्तर, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि

“छठ पर्व लोक आस्था का सबसे पवित्र पर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छ जल, वॉच टावर, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।”

उन्होंने बताया कि खतरनाक घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहां बांस-बल्ला लगाकर सीमांकन, गोताखोरों और नावों की तैनाती, तथा सुरक्षा बलों की निरंतर मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।

डीएम ने श्रद्धालुओं से अपील की कि —
➡️ गहरे पानी या असुरक्षित घाटों से दूर रहें।
➡️ बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।
➡️ भीड़ नियंत्रण हेतु लाइन से आवागमन करें।
➡️ केवल रजिस्टर्ड नावों को ही घाट पर चलने की अनुमति होगी।

एसएसपी श्री हृदय कांत ने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस बल और महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। महत्वपूर्ण घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और पुलिस गश्ती दल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा —

“श्रद्धालु शांति और सुरक्षा के साथ पर्व मनाएं। वाहन चलाते समय थकान की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें।”

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री कुंदन कुमार, एसडीओ श्री विकास कुमार, उपनगर आयुक्त, एसडीआरएफ टीम तथा अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने कहा —
“छठ पर्व श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है। प्रशासन हर स्तर पर सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

#ECISVEEP #CEOBihar #ChunavKaParv #DeshKaGarv
#कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#Bhagalpur #BiharPolice #HainTaiyar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *