छठ पर्व पर मधेपुरा पुलिस की कड़ी सुरक्षा, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ महापर्व

रिपोर्ट — मधेपुरा
पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के निर्देशानुसार लोक आस्था का महापर्व छठ जिलेभर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ। छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मधेपुरा पुलिस पूर्ण रूप से मुस्तैद रही।
जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। विभिन्न थानों से पुलिस बलों की तैनाती कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की गई। संवेदनशील घाटों पर विशेष निगरानी के लिए पुलिस अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान लगातार गश्त पर रहे।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी विशेष तैनाती की गई थी। प्रशासन की तत्परता और पुलिस की मुस्तैदी के कारण छठ पर्व का समापन पूरे जिले में श्रद्धा, शांति और सौहार्द के वातावरण में हुआ।
Bihar Police द्वारा जारी संदेश में कहा गया कि जनता के सहयोग और सजगता से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न किया गया, जो सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।
