बलुआचक में छठ पूजा का आयोजन, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ पर्व

रिपोर्ट — भागलपुर
भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के बलुआचक गांव में लोक आस्था का महापर्व छठ बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। ग्राम पंचायत बलुआचक पुरैनी के मुखिया एवं IIP पार्टी बिहार के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल के आवास पर छठ पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया।
छठव्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और आज प्रातः उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पर्व का समापन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी और अतिथि उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, रोशनी और सजावट की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूजा के दौरान छठ गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि — “छठ महापर्व हमारी संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक है, जो समाज में एकता, अनुशासन और पारिवारिक सद्भाव का संदेश देता है।”
पूरे कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
