डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने किया पटना सिटी के छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट — पटना 

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मंगलवार की सुबह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सिटी-02, डॉ. गौरव कुमार ने पटना सिटी अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उषा अर्घ्य के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़-प्रबंधन, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

डॉ. कुमार ने संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस बलों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह तैयार है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम कर्मी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में शांति, अनुशासन और आस्था का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *