भागलपुर में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण और डाक मतपत्र मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण


रिपोर्ट – श्यामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर, 29 अक्टूबर 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज जिला स्कूल, भागलपुर में स्थापित फैसिलिटेशन सेंटर और मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. चौधरी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रशिक्षण प्रक्रिया को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी श्री देवेंद्र प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के अंतर्गत निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात सभी कर्मी, चालक, खलासी, क्लीनर तथा पुलिसकर्मी — जिन्होंने प्रथम प्रशिक्षण के दौरान प्रपत्र-12 (Form-12) पूर्व में जमा किया है — को डाक मतपत्र (Postal Ballot) के माध्यम से मतदान करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

डाक मतपत्र द्वारा मतदान की अवधि:
दिनांक 29 अक्टूबर 2025 से 02 नवम्बर 2025 तक
प्रत्येक दिन — पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक

 

मतदान केंद्र:
• इंटर स्तरीय जिला स्कूल, भागलपुर
• नवस्थापित जिला स्कूल, खिरनी घाट, भागलपुर
• मारवाड़ी पाठशाला, भागलपुर
• राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, भागलपुर
• मुस्लिम माइनॉरिटी हाई स्कूल, भागलपुर
• मुस्लिम माइनॉरिटी इंटर कॉलेज, भागलपुर

निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मी उपरोक्त फैसिलिटेशन सेंटरों पर जाकर अपना मतदान कर सकते हैं। मतदान के समय कर्मियों को नियुक्ति पत्र तथा EPIC (मतदाता पहचान पत्र) या निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से किसी एक को साथ लाना अनिवार्य होगा।

डॉ. नवल किशोर चौधरी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार
Election Commission of India

#कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#ChunavKaParv
#BiharVidhansabhaElection2025
#ChiefElectoralOfficerBihar
#ECISVEEP
#CEOBihar
#DeshKaGarv
#Bhagalpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *