भागलपुर में संपन्न हुआ ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन, प्रत्याशियों और प्रेक्षकों की उपस्थिति में प्रक्रिया पूर्ण

रिपोर्ट — श्यामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर, 29 अक्टूबर 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत ईवीएम (EVM) का द्वितीय रैंडमाइजेशन आज भागलपुर जिला के समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन सभागार में संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में पूरी की गई।

इस अवसर पर 152-बिहपुर, 153-गोपालपुर, 154-पीरपैंती (अ.जा.), 155-कहलगांव, 156-भागलपुर, 157-सुलतानगंज एवं 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित ईवीएम मशीनों का रैंडमाइजेशन किया गया।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, द्वितीय रैंडमाइजेशन में प्रथम चरण में उपलब्ध कराई गई ईवीएम मशीनों को यादृच्छिक (random) रूप से मतदान केंद्रवार आवंटित किया जाता है। मतदान केंद्रों को आवंटित किए जाने के बाद बची हुई मशीनों एवं वीवीपैट को सुरक्षित (reserve) रखा जाता है, जिनका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर खराब मशीनों के replacement के रूप में किया जाता है।

यह पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के EVM Management System (EMS) पोर्टल के माध्यम से संपन्न होती है।
ईवीएम के द्वितीय रैंडमाइजेशन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश Electronic Voting Machine Manual में उल्लिखित हैं, जो आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm&vvpat पर उपलब्ध हैं।

द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतदान केंद्रवार आवंटित ईवीएम की सूची तथा सुरक्षित (reserve) ईवीएम की सूची सभी प्रतियोगी उम्मीदवारों के साथ साझा की गई। ये मशीनें मतदान दिवस पर संबंधित मतदान केंद्रों पर प्रयोग में लाई जाएंगी।

डॉ. नवल किशोर चौधरी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार
Election Commission of India

#कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#ChunavKaParv
#BiharVidhansabhaElection2025
#ChiefElectoralOfficerBihar
#ECISVEEP
#CEOBihar
#DeshKaGarv
#Bhagalpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *