निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर / बिहार

भागलपुर। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान में तेजी ला दी है। सबौर क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता अमरजीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मेरे नेता जय प्रकाश मंडल वर्तमान में जिला परिषद सदस्य हैं और उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जो कार्य किए हैं, वह अब तक किसी ने नहीं किए।”

उन्होंने बताया कि जय प्रकाश मंडल ने गंगा तटीय क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों का संचालन कर निरंतर सेवा की है। हर वर्ष बाढ़ से होने वाली क्षति और पीड़ित परिवारों की समस्याओं को सुनने वाला अगर कोई है, तो वह जय प्रकाश मंडल ही हैं।

अमरजीत ने आगे कहा कि “अगर जय प्रकाश मंडल विधायक बनते हैं, तो नाथनगर क्षेत्र में रिंग बांध निर्माण के मुद्दे को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर उसका समाधान कराएंगे।”

उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे विकास और ईमानदार नेतृत्व के प्रतीक निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल (चिह्न — कुकर) को अपना समर्थन दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *