निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान में तेज़ी लाई

रिपोर्ट – टाइम्स बिहार भागलपुर/बिहार
भागलपुर। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान को तेज़ कर दिया है। सबौर से कार्यकर्ता अमरजीत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जय प्रकाश मंडल जी, जो वर्तमान में जिला परिषद सदस्य हैं, ने क्षेत्र की जनता के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
उन्होंने बताया कि नाथनगर विधानसभा के गंगा तटीय इलाकों में हर वर्ष बाढ़ से होने वाली तबाही में जय प्रकाश मंडल लगातार राहत कार्यों में जुटे रहे हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविरों का संचालन कराया और हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचाई। अमरजीत ने कहा कि “नाथनगर की जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान करने वाला अगर कोई है तो वह सिर्फ जय प्रकाश मंडल हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि यदि जय प्रकाश मंडल विधायक बनते हैं तो गंगा किनारे रिंग बांध निर्माण के मुद्दे को केंद्र तक पहुँचाकर इसे जल्द ही अमल में लाने का प्रयास करेंगे।
जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ता भतोरीया, बिहारीपुर, दरियापुर, पुरानी सराय, दोच्ची, नवटोलिया, मकनपुर और रनुचक सहित कई पंचायतों में घर-घर जाकर लोगों से ‘कुकर’ छाप के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है।
