मतदाता जागरूकता के लिए जीविका दीदियों ने निकाली रैली

रिपोर्ट — अमित कुमार, नालंदा/बिहार
नालंदा। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मद्देनज़र जिले में मतदाता जागरूकता बढ़ाने हेतु लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सिलाव प्रखंड के ग्राम पथलातिल्ला में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली के दौरान जीविका दीदियाँ हाथों में बैनर और तख्तियाँ लिए हुए “मतदान करें, लोकतंत्र को सशक्त करें” और “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे जोशीले नारों से पूरे गाँव को गूंजा दिया। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
इस मौके पर जीविका दीदियों ने बताया कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि नागरिक कर्तव्य भी है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और प्रथम बार मतदाता बनने वाले लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्वीप (SVEEP — Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान “अपनी सरकार चुनेगा बिहार” और “चलो करें मतदान” जैसे नारों से वातावरण मतदाता जागरूकता के संदेश से भर उठा।
“प्रत्येक मत की अहमियत है, इसलिए सभी पात्र मतदाता मतदान अवश्य करें” — डीएम नालंदा?
