रंगरा चौक में मतदाता जागरूकता रैली और मेंहदी अभियान के माध्यम से किया गया नैतिक मतदान का संदेश


रिपोर्ट – शयामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर, 31 अक्टूबर 2025।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार स्वीप (SVEEP – Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज रंगरा चौक में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं और महिलाओं ने “नैतिक मतदान” का संकल्प लिया। प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम की खास आकर्षण रही मेंहदी अभियान, जिसमें महिलाओं ने अपने हाथों पर मतदान से जुड़ी आकृतियाँ और नारे लिखकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी का संदेश दिया। इसके अलावा मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएँ, जीविका दीदियाँ और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार डॉ. नवल किशोर ने बताया कि चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि इस बार कोई भी योग्य मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा —

“लोकतंत्र की सच्ची ताकत जनता के मतदान में निहित है। प्रत्येक मतदाता को अपने अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाना चाहिए।”

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने एक स्वर में नारा दिया —
“कोई योग्य मतदाता छूटे ना” और “मेरा पहला वोट देश के लिए”।#कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#ChunavKaParv
#biharvidhansabhaelection2025
#ChiefElectoralOfficerBihar
#ECISVEEP
#CEOBihar
#DeshKaGarv
#Bhagalpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *