एनडीए ने जारी किया ‘विकसित बिहार संकल्प पत्र’, प्रगति और सुशासन का नया खाका पेश

रिपोर्ट – शयामानंद सिंह, पटना
पटना, 31 अक्टूबर 2025।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने आज पटना स्थित होटल मौर्या में अपने चुनावी घोषणापत्र ‘विकसित बिहार संकल्प पत्र’ का विमोचन किया। इस अवसर पर गठबंधन के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए योजनाओं और वादों का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया गया।
संकल्प पत्र का मुख्य संदेश रहा — “प्रगति, विश्वास और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ता बिहार”।
नेताओं ने कहा कि यह घोषणापत्र सिर्फ वादों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि बिहार को विकसित, आत्मनिर्भर और रोजगारमूलक राज्य बनाने की दिशा में एनडीए का अटूट वचन है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एनडीए सरकार के अब तक के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नए अवसरों के वादे किए। साथ ही यह भी कहा गया कि आगामी कार्यकाल में बिहार को बुनियादी ढांचे के मामले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
संकल्प पत्र जारी करते हुए नेताओं ने एक स्वर में कहा —
“हमारा लक्ष्य है विकसित बिहार, जहां हर नागरिक को अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिले।”
इस मौके पर एनडीए समर्थकों ने नारा दिया —
“25 से 30, फिर से नीतीश”, जो आने वाले चुनाव में एनडीए के आत्मविश्वास और संगठनात्मक एकता को दर्शाता है।
#NDAkaSankalp
#Bihar
#JDU
#JanataDalUnited
#NDA
#25Se30FirSeNitish
