राष्ट्रीय एकता दिवस पर भागलपुर पुलिस ने लिया एकता और अखंडता का संकल्प

भागलपुर | सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले के सभी थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
थानों में आयोजित शपथ समारोह के दौरान अधिकारियों ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए हमें एक मजबूत, एकजुट और सुरक्षित भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने #HainTaiyarHum अभियान के तहत चेकिंग अभियान भी चलाया।
जिला पुलिस प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस न केवल देश की भौगोलिक अखंडता का प्रतीक है, बल्कि यह सभी नागरिकों में एकता, भाईचारा और देशभक्ति की भावना को भी सशक्त करता है।
Bihar Police | Bhagalpur District Administration
#BhagalpurPolice #Bhagalpur #Checking #BiharPolice #RashtriyaEktaDiwas
