मध्य विद्यालय जगदीशपुर में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

भागलपुर, 7 नवम्बर 2025
“वंदे मातरम्” गायन के 150 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आज मध्य विद्यालय, जगदीशपुर में विशेष चेतना सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने किया।
सत्र की शुरुआत में प्रधानाध्यापक ने छात्रों को “वंदे मातरम्” के इतिहास और इसके राष्ट्रीय महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणास्रोत रहा है और आज भी देशभक्ति तथा एकता का प्रतीक बना हुआ है।
प्रधानाध्यापक मिश्र ने कहा, “इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकता एवं बलिदान के मूल्यों को उजागर करना और मातृभूमि के प्रति हमारी कृतज्ञता को व्यक्त करना है। ‘वंदे मातरम्’ हमारे राष्ट्र गौरव का प्रतीक है, जो हर भारतीय को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़ता है।”
इसके पश्चात छात्रों, शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों ने एक साथ सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का गायन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में शिक्षिका वीणा कुमारी, शाहिना खातून, अभिनाश सरोज, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, पुष्पलता कुमारी, सपना कुमारी, शारिका निगार, फूल कुमारी, कर्मी राजकिशोर सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सभी ने देशभक्ति की भावना के साथ एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का संदेश दिया।
#VandeMataram150Years #Bhagalpur #HindustanBhagalpur #BiharEducation #Patriotism
