“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित


पटना, 7 नवम्बर 2025

“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार के सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्यूरो के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एकजुट होकर सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का गायन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त करना, एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा भ्रष्टाचार मुक्त बिहार के संकल्प को दोहराना था। अधिकारियों ने कहा कि “वंदे मातरम् केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की प्रेरणा का प्रतीक है।”

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के “भ्रष्टाचार मुक्त बिहार” के लक्ष्य और Zero Tolerance Policy के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान “वंदे मातरम्” के इतिहास और इसके राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान पर भी चर्चा की गई। सभागार देशभक्ति के स्वर से गूंज उठा, और सभी ने एक स्वर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई जारी रखने का संदेश दिया।

#VandeMataram150Years #BeVigilant #CorruptionFreeBihar #ZeroToleranceAgainstCorruption #StopCorruption #BiharPolice #DGPBihar #BiharCM #SocialResponsibility #BhrachtaacharMuktBihar #BiharNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *