जयप्रकाश मंडल के समर्थन में कोला-नारायणपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज


भागलपुर, 7 नवम्बर 2025

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश मंडल के पक्ष में प्रचार अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। आज उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने कोला, नारायणपुर, भवानीपुर, देसरी, चांदपुर और छोटी योगीवीर पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान जयप्रकाश मंडल के समर्थकों ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की। समर्थकों ने कहा कि जयप्रकाश मंडल जनता के सच्चे प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और आम जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

अभियान में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में “जनता के उम्मीदवार जयप्रकाश मंडल” के नारे गूंजते रहे। समर्थकों ने कहा कि यह आंदोलन किसी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि जनता के अधिकार और सम्मान के लिए है।

ग्रामीणों ने जयप्रकाश मंडल को अपना समर्थन देने का भरोसा जताया और कहा कि वे ईमानदार और जनसेवी छवि वाले प्रत्याशी हैं, जो नाथनगर के विकास की नई दिशा तय कर सकते हैं।

#BhagalpurElection2025 #NathnagarAssembly #JayprakashMandal #IndependentCandidate #जनता_के_उम्मीदवार #BiharElection2025 #HindustanBhagalpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *