सुपौल पुलिस निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

रिपोर्ट — श्यामानंद सिंह, सुपौल
सुपौल, 10 नवम्बर 2025।
बिहार विधानसभा निर्वाचन-2025 के दूसरे चरण के मतदान को लेकर आज पूरे सुपौल जिले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुपौल पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की संयुक्त टीमें पूर्ण सक्रियता एवं सतर्कता के साथ तैनात हैं।
जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मतदान के दिन किसी भी प्रकार की अराजकता, अफवाह या अव्यवस्था को रोकने के लिए थाना स्तर से लेकर सेक्टर मोबाइल दलों तक विशेष निगरानी रखी जा रही है।
सुपौल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। भीड़-नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील बूथों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
पुलिस अधीक्षक, सुपौल ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, क्योंकि जिला प्रशासन एवं पुलिस बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सुपौल पुलिस — निष्पक्ष लोकतंत्र की रक्षा में सदैव तत्पर।
#SupaulPolice #BiharPolice #BiharHomeDept #DistrictAdministrationSupaul #CyberDost
#बिहार_विधानसभा_चुनाव_2025 #सुपौल #biharelections2025
