भागलपुर में चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क — निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिशा-निर्देश जारी

रिपोर्ट — श्यामानंद सिंह, भागलपुर
भागलपुर, 10 नवम्बर 2025।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, भागलपुर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिले के सभी सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वच्छ, पारदर्शी, भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वे मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करें और किसी भी परिस्थिति में मतदाताओं को भय या दबाव से मुक्त वातावरण प्रदान करें।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जिले के सभी संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील बूथों पर पुलिस बल एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की सघन तैनाती की गई है। साथ ही, पैट्रोलिंग टीमों और क्विक रिस्पॉन्स यूनिट्स को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।
भागलपुर पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि जिले में चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न होगी।
भागलपुर पुलिस — लोकतंत्र की सुरक्षा में सदैव तत्पर।
#BhagalpurPolice #BiharPolice #HainTaiyarHum #Bhagalpur #VidhansabhaElection2025
