भागलपुर : डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी ने किया मतदान

रिपोर्ट – शयामानंद सिंह, भागलपुर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत सोमवार को भागलपुर जिले में मतदान हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ डीवीसी कॉलोनी स्थित बिजली ऑफिस मतदान केंद्र संख्या-54 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के बाद डीएम डॉ. चौधरी ने लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लें और निर्भीक होकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की है।
बताया गया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
