अमरपुर में ऐतिहासिक विजय के बाद जनसैलाब का स्वागत, पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल

रिपोर्ट — श्यामानंद सिंह, भागलपुर/अमरपुर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अमरपुर विधानसभा से 1,03,944 मतों का अपार जनसमर्थन प्राप्त कर 33,221 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जब निर्वाचित विधायक जयन्त राज कुशवाहा अमरपुर पहुँचे, तो पूरा इलाका उत्साह, उल्लास और जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।

विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही चारों ओर समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों की थाप, फूलों की वर्षा और जोशीले नारों के बीच लोगों ने नेता का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रवासियों की उमंग और ऊर्जा देखते ही बन रही थी। जगह-जगह व स्वागत-द्वार बनाए गए थे, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र होकर अपने विजयी प्रतिनिधि का अभिनंदन कर रहे थे।

जयन्त राज कुशवाहा ने लोगों के इस अभूतपूर्व स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—

“अमरपुर की जनता ने जो प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद मुझे दिया है, वह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। यह विजय सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि अमरपुर की जनता की जीत है। मैं इस विश्वास को जीवनभर संजोकर रखूँगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित रहूँगा।”

लीडर के आगमन पर पूरे इलाके में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। आमजन, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों—सभी ने बढ़-चढ़कर स्वागत में भाग लिया। अनेक स्थानों पर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयाँ बाँटीं और आतिशबाजी भी की।

अमरपुर में मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषक इसे जनता के विश्वास और जेडीयू–एनडीए के प्रति समर्थन का मजबूत संकेत बता रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *