दादपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्त्वों पर कड़ी निगरानी

गया, 15 नवम्बर 2025
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर जिले में सुरक्षा-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बेलागंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में सीएपीएफ बल एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने दादपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्त्वों पर कड़ी निगरानी रखना तथा स्थानीय नागरिकों के बीच सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करना रहा। पुलिस दल द्वारा दादपुर के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर एरिया डोमिनेशन किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रिय उपस्थिति साफ दिखाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा का संदेश गया। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

गया पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

#gaya_police_at_your_service | #knowyourpeople_knowyourpolice | #gayapolicenews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *