दियारा का कुख्यात अपराधी सकला यादव गिरफ्तार, नवगछिया पुलिस की बड़ी सफलता

 भागलपुर | नवगछिया

भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से दियारा क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात अपराधी सकला उर्फ सकलदेव यादव को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। दियारा इलाके में सक्रिय इस अपराधी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

शंकरपुर दियारा में ऑपरेशन चलाकर पकड़ा गया अपराधी

जानकारी के अनुसार, नवगछिया पुलिस की स्पेशल टीम ने शंकरपुर दियारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी की। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दियारा में ऑपरेशन चलाया और घेराबंदी कर सकला यादव को दबोच लिया।
बताया जाता है कि सकला यादव पर कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

दियारा में सक्र‍िय गिरोह पर लगेगा लगाम

नवगछिया पुलिस का मानना है कि सकला यादव की गिरफ्तारी से दियारा क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगा। दियारा इलाके में अक्सर चोरी, रंगदारी और हथियारबंद गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं, जिसके कारण स्थानीय लोग भयभीत रहते थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन टीम की कड़ी मेहनत और सतर्कता का परिणाम है।

पुलिस की कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत

सकला यादव की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों में भी राहत की भावना है। पुलिस ने बताया कि अपराधी से पूछताछ की जा रही है और उसके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नवगछिया एसपी ने कहा कि दियारा क्षेत्र में ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *