भागलपुर स्टेशन पर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, RPF की “ऑपरेशन सतर्क” में बड़ी कार्रवाई

भागलपुर | बुधवार
रेलवे सुरक्षा बल (RPF), मालदा डिवीजन द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सतर्क” के तहत भागलपुर स्टेशन पर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई मालदा डिवीजन के आरपीएफ द्वारा लगातार की जा रही सतर्कता और सघन जांच का परिणाम है।
नवंबर की है। आरपीएफ, भागलपुर पोस्ट की टीम प्लेटफॉर्म क्षेत्र में नियमित गश्ती कर रही थी, इसी दौरान ट्रेन संख्या 13015 (कवि गुरु एक्सप्रेस) के एस्कॉर्टिंग स्टाफ ने संदिग्ध व्यक्ति की सूचना दी। ट्रेन के कोच में मौजूद इस युवक पर अवैध शराब ले जाने का संदेह हुआ, जिसके बाद स्टाफ ने उसे वहीं पकड़ लिया।
ट्रेन के भागलपुर स्टेशन पर पहुंचते ही आरपीएफ टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर उतारा और पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वयं को बांका जिले का 18 वर्षीय युवक बताया। जब उससे बैग में रखे सामान के बारे में पूछा गया, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
आरपीएफ टीम द्वारा तलाशी लेने पर उसके पीठू बैग से विदेशी शराब की 11 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत ₹9,020 आंकी गई। युवक शराब ले जाने का कोई वैध कागजात या परमिट भी प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरपीएफ ने आरोपी युवक को विदेशी शराब सहित हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट, भागलपुर लाया। इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी और जब्त शराब को उत्पाद विभाग, भागलपुर के हवाले कर दिया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मालदा डिवीजन के आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए “ऑपरेशन सतर्क” अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और नियमसम्मत वातावरण मिल सके।
— ER / MALDA DIVISION
— Railway Protection Force
— भारतीय रेल
