तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

 रिपोर्ट — शयामानंद सिंह

भागलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वैन ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के चौक और थाना के बीच स्थित गैस एजेंसी के पास बुधवार की सुबह हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल यात्रियों को ऑटो से निकालकर मायागंज अस्पताल भेजा, जहां सभी का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक युवती को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक ऑटो कजरेली से भागलपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

 

घायल बच्चियों की पहचान

घटना में घायल दो बहनों की पहचान—

  • निखत (12 वर्ष)
  • रिफत (16 वर्ष)

के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बहनें हर गुरुवार की तरह मौलानाचक फातिया पढ़ने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे में एक बच्ची की नस कट गई, जबकि दूसरी को सिर में गंभीर चोट आई है। तीसरी घायल को सीने में आंतरिक चोट लगने के कारण मायागंज से पटना रेफर कर दिया गया है।

घायल रिफत ने बताई दर्दनाक कहानी

घायल किशोरी रिफत ने बताया—
“हम कजरेली से भागलपुर जा रहे थे। डाउट बाउट चौक के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बड़े वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी और भाग गया। हम सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने हमें उठाया और अस्पताल पहुंचाया।”

हादसे के बाद ऑटो चालक भी मौके से फरार हो गया।

 

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर अज्ञात पिकअप वैन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की पहचान की जा रही है।

घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, और लोग तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *