बहादुरगंज में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर


बहादुरगंज | संवाददाता

बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष किशलय सिन्हा ने की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह समिति सचिव अरुण कुमार सरदार से मुलाकात कर हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक कराने के लिए उन्हें बधाई दी।

बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष हरिहर पासवान ने कहा कि प्रखंड स्तर पर लागू सरकारी योजनाओं की समीक्षा आवश्यक है। इसके लिए जल्द ही सभी विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जानी चाहिए, ताकि योजनाओं की प्रगति और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

वहीं समिति सदस्य डॉ. नजीरुल इस्लाम ने जीविका से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया और प्रखंड विकास पदाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक तेजी और निष्पक्ष तरीके से पहुंचना चाहिए। इसके लिए एक ठोस ब्लूप्रिंट तैयार कर योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाना चाहिए।

बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कुमार भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास योजनाओं और प्रशासनिक समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *