लोहियानगर ओवरब्रिज के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने किया नेतृत्व

बेगूसराय में शहरी यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार, 02 दिसंबर 2025 को विशेष अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला के नेतृत्व में लोहियानगर ओवरब्रिज के पास यह अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान नगर आयुक्त, नगर निगम के अधिकारी, सिटी मैनेजर तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। टीम ने सड़क किनारे लगाए गए दुकानों, अवैध ठेलों और अन्य अतिक्रमणों को हटाते हुए मुख्य मार्ग को साफ कराया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के कारण शहर में यातायात व्यवस्था बाधित होती है, जिससे प्रतिदिन आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने हेतु यह कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारू यातायात वाली व्यवस्था प्रदान की जा सके।

#iprd_bihar
#begusarai
#nagarnigambegusarai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *