सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जमुई पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, आम लोगों को किया जागरूक

जमुई पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह (01 से 07 दिसंबर) के अवसर पर जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित यात्रा के प्रति प्रेरित करना है।
जमुई पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, स्कूलों एवं मुख्य सड़कों पर लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा, शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग से बचने तथा मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।
पुलिस जवानों ने हाथों में जागरूकता संदेश वाली तख्तियां लेकर लोगों से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। इसके साथ ही मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट पहनने तथा कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
जमुई पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित यातायात वातावरण सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। पुलिस का यह अभियान पूरे सप्ताह अलग-अलग क्षेत्रों में जारी रहेगा।
आपका सहयोग—आपकी सुरक्षा!
#JamuiPolice
#BiharPolice
#roadsafety
