उप मुख्यमंत्री की बैठक

पटना। माननीय उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग से जुड़े प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं व प्रगति-कार्य की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों में प्रधान सचिव श्री सी.के. अनिल, सचिव श्री जय सिंह, विशेष सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, चकबंदी निदेशालय के निदेशक श्री राकेश कुमार, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की निदेशक श्रीमती जे. प्रियदर्शिनी, भू-अर्जन निदेशालय के निदेशक श्री कमलेश कुमार सिंह, अपर सचिव डॉ. महेंद्र पॉल, सहायक निदेशक श्री आजीव वत्सराज, श्रीमती मोना झा, ओएसडी मणिभूषण किशोर, सुधा कुमारी, सोनी कुमारी, तथा आईटी मैनेजर श्री आनंद शंकर शामिल थे।

बैठक के दौरान भूमि सुधार, भू-अभिलेख अद्यतन, चकबंदी कार्यों की रफ्तार, भूमि अर्जन से जुड़े मामलों के निपटान, राजस्व संग्रहण की स्थिति, तथा विभागीय आईटी सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटान, पारदर्शिता बढ़ाने और आम जनता को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भूमि एवं राजस्व से जुड़े कार्य आम लोगों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए विभाग को त्वरित और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में सतत प्रयासरत रहना होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से योजनाओं की फील्ड रिपोर्ट नियमित रूप से प्राप्त कर उन्हें समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया।

बैठक में विभागीय पोर्टलों एवं डिजिटल सेवाओं के उन्नयन से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि तकनीकी कमजोरियों को दूर करते हुए डिजिटल सेवाओं को अधिक उपयोगकर्ता-हितैषी बनाया जाए, ताकि लोगों को ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ सरलता से मिल सके।

#Meeting
#BiharBhumi
#BiharRevenueAndLandReformsDept
Nitish Kumar
VIJAY KUMAR SINHA
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *