राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन अपने कार्यालय में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभाग के सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे और राजस्व तथा भूमि सुधार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल, सचिव जय सिंह, सचिव गोपाल मीणा, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, चकबंदी निदेशालय के निदेशक राकेश कुमार, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की निदेशक जे. प्रियदर्शिनी, भू-अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह, अपर सचिव डॉ. महेंद्र पॉल, सहायक निदेशक अजीव वत्सराज, मोना झा, ओएसडी मणिभूषण किशोर, सुधा कुमारी, सोनी कुमारी, अनुपम प्रकाश, आईटी मैनेजर आनंद शंकर तथा गजेटियर सेक्शन के संयुक्त राज्य संपादक नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान राजस्व वसूली, भूमि सुधार कार्य, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, तकनीकी उन्नयन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और आम जनता को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
