प्रियांशु राज को ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन (USA) से PHED मानद उपाधि

जगदीशपुर प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी को मिला पीएचडी का मानद उपाधि

भागलपुर। जगदीशपुर के बी.पी.आर.ओ. (Block Public Relation Officer) पद पर कार्यरत प्रियांशु राज को उनके उत्कृष्ट अकादमिक शोध कार्य के लिए अमेरिका स्थित ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन द्वारा PHED की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह उपाधि हारा अंशिष्ट्रीत संवंच विषन के अंतर्गत “वैश्विक सहयोग एवं हिंद-प्रभांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भागीदारी” विषय पर किए गए विशिष्ट शोध के लिए प्रदान की गई।समारोह के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि प्रियांशु राज का शोध दक्षिण एशिया व हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका, रणनीतिक साझेदारियों और वैश्विक शक्ति संतुलन के नए आयामों पर महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।

इस मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय स्तर पर भी इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रियांशु राज लंबे समय से जनसंपर्क क्षेत्र में कार्यरत हैं।

और वर्तमान में जगदीशपुर में बी.पी.आर.ओ. के पद पर सेवाएँ दे रहे हैं।यह सम्मान समारोह भारत-अमेरिका शैक्षणिक सहयोग और ज्ञान के वैश्विक आदान-प्रदान को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *