रोसड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 7 अपराधी गिरफ्तार


दो लोडेड देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन व लूटी गई बाइक-स्कूटी बरामद

समस्तीपुर। रोसड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष लालबाबू के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कई आपराधिक वारदातों में शामिल गैंग पर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो लोडेड देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, नौ मोबाइल फोन, एक चाकू, तथा हाल में लूटी गई मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी और कैमरा बरामद किया गया है। बरामदगी से अंदेशा है कि यह गैंग चोरी, छिनतई और हथियार से जुड़ी घटनाओं में सक्रिय रहा है।

थाना अध्यक्ष लालबाबू ने बताया कि अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। गुप्त सूचना के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई की और अपराधियों को भागने का मौका नहीं दिया। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इनके आपराधिक नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान से इलाके में सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर बड़ी चोट लगी है। आगे भी अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *