पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा, थानों की उपलब्धियों पर चर्चा

शेखपुरा, 11 दिसंबर 2025।
पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में माह–अक्टूबर की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय, साइबर, यातायात), सभी थानाध्यक्ष तथा जिले के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों के माह भर के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इसमें गिरफ्तारी से जुड़े आंकड़े, लंबित कांडों की स्थिति, कुर्की–जब्ती, वारंट तथा इश्तिहार के निष्पादन सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का मूल्यांकन किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को विगत माह के लिए निर्धारित लक्ष्यों की याद दिलाते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण एवं बेहतर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, क्षेत्र में सक्रिय निगरानी तथा गश्ती व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि थानाध्यक्ष क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें और आम जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करें।
#SheikhpuraPolice
#BiharPolice
#HaiTaiyaarHum
#LawAndOrder
#CrimeReview
#PoliceMeeting
#BiharNews
