बायपास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1312.920 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त

बायपास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
दिनांक 11 दिसंबर 2025 को संध्या 7:00 बजे बायपास थाना को गुप्त सूचना मिली कि दस चक्का ट्रक (रजि. संख्या JH 105 6573) में झारखंड से अवैध विदेशी शराब लोड कर भागलपुर की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बायपास थाना अपनी टीम के साथ NH-133(e) पर जगदीशपुर की दिशा में कार्रवाई हेतु रवाना हुए।
थाना से लगभग 100 मीटर आगे बढ़ने पर पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रक को आते देखा। पुलिस वाहन को देखते ही ट्रक चालक वाहन छोड़कर अंधेरे और आसपास के जंगल का लाभ उठाते हुए फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस टीम द्वारा ट्रक की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक पर लदी लकड़ी के भूसे में छिपाकर रखे गए 146 कार्टन मिले। इन कार्टनों से कुल 1312.920 लीटर अलग-अलग ब्रांड की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार यह शराब तस्करी का एक संगठित प्रयास प्रतीत होता है।
छापामारी टीम
- पु.अ.नि. प्रभात कुमार, थानाध्यक्ष, बायपास थाना
- पु.अ.नि. सुशील गरई, बायपास थाना
- पी.टी.सी. संतोष कुमार, बायपास थाना
- सिपाही लखन कुमार, बायपास थाना
- सिपाही अमित कुमार, बायपास थाना
- सिपाही राघव कुमार, बायपास थाना
- चौकीदार सत्तन कुमार, बायपास थाना
- चौकीदार आनंदी पासवान, बायपास थाना
