भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्ती, सुरक्षा बढ़ाने के लिए सुखानी पुलिस की बड़ी पहल

किशनगंज 

आज दिनांक 12.11.2025 को सुखानी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में SSB, नेपाल के स्थानीय पुलिस थाना केचना तथा APF के साथ संयुक्त गश्ती (Joint Patrolling) का संचालन किया गया।

सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा तस्करी, अवैध आवाजाही और गैर-कानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त टीम ने विभिन्न संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया।

गश्ती के दौरान अधिकारियों ने सीमा पार गतिविधियों, चौकसी व्यवस्था, बॉर्डर पिलरों के आसपास की स्थिति तथा सुरक्षा को प्रभावित करने वाले संभावित बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की।

प्रशासन के अनुसार, संयुक्त गश्ती से न केवल सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा मजबूत होती है बल्कि दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय भी बेहतर होता है।

यह कार्रवाई बिहार पुलिस, Home Department, Govt. of Bihar, Information & Public Relations Department, Government of Bihar तथा किशनगंज जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई।
क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर एसपी किशनगंज सागर कुमार झा (IPS) द्वारा भी निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *