रोसड़ा नगर परिषद का सख्त एक्शन: अतिक्रमण हटाओ अभियान में 20 से अधिक मोटरबाइक जब्त, जाम से मिलेगी राहत

रोसड़ा (समस्तीपुर)। नगर परिषद रोसड़ा द्वारा शहर में लगातार लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए आज एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी की गई 20 से अधिक मोटरबाइक को जब्त किया गया।
नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य बाजार व व्यस्त सड़कों पर रोड पर बाइक खड़ी किए जाने के कारण प्रतिदिन जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिससे आम लोगों, स्कूली बच्चों और आपात सेवाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने सख्ती दिखाते हुए सड़क को पूरी तरह खाली कराया और लोगों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगे से रोड पर वाहन खड़ा करने पर जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यदि नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाएं तो रोसड़ा शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सकती है। नगर परिषद ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
#RosdaNews #नगरपरिषदरोसड़ा #अतिक्रमणहटाओ #जाममुक्तरोसड़ा #TrafficControl #HindustanNews #SamastipurNews
