सारण में मद्यनिषेध ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 1635 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

सारण मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहार में बाहरी राज्य से भारी मात्रा में विदेशी शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए ब्यूरो की टीम ने रिवीलगंज थाना, जिला सारण के सहयोग से त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान दिनांक 11 दिसंबर 2025 को अवैध रूप से ले जाई जा रही लगभग 1635.084 लीटर विदेशी शराब को बरामद कर जप्त किया गया। मौके से इस तस्करी में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पूर्ण मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू करने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। शराब तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

#BiharPolice #BiharProhibition
#SaranPolice #LiquorSeizure
#HainTaiyaarHum #NoAlcoholInBihar
#HomeDepartmentBihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *