राजगीर में 1218 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों का दीक्षांत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिलाई सेवा-संकल्प की प्रेरणा

राजगीर/भागलपुर।
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी के साथ वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत परेड का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षु अधिकारियों को पारदर्शिता, संवेदनशीलता, अनुशासन एवं सशक्त नेतृत्व के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के दौरान 1218 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों ने अनुशासन, समर्पण और जनसेवा के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नव-प्रशिक्षित अधिकारी बिहार की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का दायित्व केवल कानून का पालन कराना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार और निष्पक्ष कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना भी है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक पुलिसिंग, मानवाधिकार, साइबर अपराध, सामुदायिक पुलिसिंग एवं आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया है। दीक्षांत परेड बिहार पुलिस के लिए एक नया और सशक्त अध्याय है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
जनसेवा और कानून-व्यवस्था के लिए तैयार इन नव-प्रशिक्षित अधिकारियों को सभी अतिथियों ने बधाई देते हुए उनके कर्तव्य पथ पर सफल योगदान की कामना की।
#BiharPolice #Policing #PoliceLeadership
#PassingOutParade #Rajgir #PoliceTraining
#LawAndOrder #NewBihar #TransformingBihar
#NDA4Bihar
