भागलपुर में अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की सख्ती, स्टेशन चौक से ततारपुर तक चला सघन अभियान

भागलपुर, शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्या और जाम की स्थिति से निजात दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) एवं जिलाधिकारी (DM), भागलपुर के निर्देशन में यह कार्रवाई निरंतर जारी है।

इसी क्रम में रविवार को नगर पुलिस उपाधीक्षक (DySP नगर), उप नगर आयुक्त एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक (DySP यातायात) के संयुक्त नेतृत्व में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में कोतवाली थाना अध्यक्ष एवं यातायात थाना अध्यक्ष सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही।

कार्रवाई के दौरान शहर के प्रमुख एवं अति व्यस्त इलाकों—स्टेशन चौक, लोहियापुल के नीचे स्थित सब्जी मंडी (हटिया), डिक्शन मोड़ से ततारपुर चौक तक—में सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें एवं अन्य संरचनाओं को हटाते हुए अतिक्रमणकारियों के सामान जप्त किए गए।

प्रशासन द्वारा संबंधित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आम नागरिकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

जिला प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आम लोगों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे स्वयं अतिक्रमण न करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Bihar Police
#BhagalpurPolice
#HainTaiyarHum
#bhagalpur
#अतिक्रमण_हटाओ
#ट्रैफिक_व्यवस्था
#भागलपुर_पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *