खगड़िया में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, परबत्ता थाना क्षेत्र से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

खगड़िया |
खनन विभाग की विशेष टीम द्वारा अवैध खनन एवं बालू के गैरकानूनी परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की गई है। कार्रवाई के दौरान एक सफेद बालू तथा एक पीली बालू लदे कुल दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि परबत्ता थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के उपरांत टीम द्वारा मौके पर छापेमारी की गई, जहां बिना वैध दस्तावेजों के बालू लदे दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। इसके बाद खनिज अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया गया।
खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि खनिज संपदा की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए अवैध खनन पर कठोर नियंत्रण की मांग की है।
#Khagaria #Parbatta #IllegalMining #SandMining #MinesAndGeologyDept
#BiharGovernment #NitishKumar #VijayKumarSinha
#IPRD_Bihar #LawAndOrder #ActionTaken
