जगदीशपुर सीएचसी में पोलियो उन्मूलन को लेकर बैठक, जागरूकता रैली का आयोजन

जगदीशपुर
पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सा पारिवारिक बीवी मंडल द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोलियो उन्मूलन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के उपरांत सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आम लोगों को पोलियो से बचाव, बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक पिलाने तथा अभियान में सहयोग करने का संदेश दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर एवं नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी बृजभूषण मंडल, हेल्थ मैनेजर विनय कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों आशा कार्यकर्ता एवं अस्पताल कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है और इसमें आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
सभी से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं, ताकि पोलियो मुक्त समाज का लक्ष्य साकार हो सके।
