निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य के लिए अनुमंडल कार्यालय भागलपुर में अधिकारियों व कर्मियों को किया गया सम्मानित

भागलपुर, संवाददाता।
अनुमंडल कार्यालय भागलपुर में निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने हेतु एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 156 भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन से जुड़े दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले कर्मियों को अनुमंडल पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित किए गए कर्मियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर, अंचल अधिकारी जगदीशपुर एवं नाथनगर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सदर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर एवं बीएलओ शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कार्य में सभी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा गया कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफल निर्वाचन संपन्न कराने में इन सभी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

समारोह में प्रमुख रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचल अधिकारी जगदीशपुर सतीश कुमार, अंचलाधिकारी नाथनगर रजनीश कुमार, अंचल अमीन अनुज्ञा कुमारी, भावेश कुमार पंडित, विपिन कुमार, राजस्व कर्मचारी ईमरान, सौरव कुमार, संतोष कुमार, पप्पू कुमार, सूरज कुमार, राकेश कुमार, प्रियनंदन, लेखापाल शर्मिन खातून, पंचायत सचिव प्रियंका कुमारी, अर्चना पटेल, अक्षय कुमार, अमरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट चंदन कुमार एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम शंकर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सम्मान से कर्मियों का मनोबल बढ़ता है और भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

कार्यक्रम का समापन सभी सम्मानित कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *