सुपौल में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला का शुभारंभ

सुपौल।
सुपौल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला का उद्घाटन अपर समाहर्ता, सुपौल की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में यांत्रिक तकनीकों को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

मेले के दौरान एक कस्टम हायरिंग सेंटर का उठाव किया गया, जिसके अंतर्गत श्रीमती इंदु देवी को चार लाख रुपये का अनुदान डमी चेक प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य छोटे एवं सीमांत किसानों को सुलभ दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराना है, ताकि खेती की लागत कम हो और समय पर कृषि कार्य संभव हो सके।

अपर समाहर्ता ने अपने संबोधन में मेले में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे किसानों को नवीन तकनीक आधारित कृषि यंत्रों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय पर खेती करने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो और श्रम पर निर्भरता कम हो।

मेले में जिला कृषि पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र सुपौल, अग्रणी बैंक प्रबंधक, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण सुपौल, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी रामचंद्र प्रसाद यादव सहित सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार तथा बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।

मेले में विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया, जिससे किसानों को नई तकनीकों से अवगत होने का अवसर मिला।
@IPRDBihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *