मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां विद्यावती देवी का निधन, पटना के बांस घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

पटना से इस वक्त की एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां विद्यावती देवी का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत विद्यावती देवी का अंतिम संस्कार पटना के बांस घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ बांस घाट पहुंचे और पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।
विद्यावती देवी के निधन पर राज्य के कई मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री के परिवार पर आए इस दुखद क्षण में बड़ी संख्या में शुभचिंतक और करीबी लोग बांस घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते देखे गए। पूरे माहौल में शोक और संवेदना का भाव स्पष्ट रूप से नजर आया।
Bharat Bihar Live ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

#BreakingNews #NitishKumar #BiharCM #Patna #BansGhat #BiharNews #BharatBiharLive #शोक #संवेदना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *