मुजफ्फरपुर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने की अध्यक्षता

मुजफ्फरपुर।
आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को माननीय उप मुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय स्थित श्री कृष्णा सिंह प्रेक्षा गृह, मुजफ्फरपुर में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भूमि सुधार से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा आमजन से सीधे संवाद स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम के अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर, वरीय पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात माननीय उप मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, भूमि सुधार से संबंधित नीतियों, पारदर्शी प्रशासन तथा विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भूमि से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, त्वरित निष्पादन और आम नागरिकों को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने विभागीय गतिविधियों, ऑनलाइन सेवाओं, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा विवादों के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन भी दिया गया।

इस जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे न केवल लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिला, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति विश्वास भी और मजबूत हुआ।
#BiharPolice
#JanPolice
#MuzaffarpurPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *