छपरा डबल डेकर निर्माण परियोजना का डीएम–एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

छपरा (सारण)।
जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष द्वारा मंगलवार को संयुक्त रूप से छपरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डबल डेकर निर्माण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पुलिस लाइन से नगरपालिका चौक के बीच किया गया, जहां निर्माण कार्य की प्रगति एवं आ रही बाधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन स्थलों को चिन्हित किया, जहां निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस क्रम में संबंधित रैयतों से वार्ता कर मुआवजा भुगतान में आ रही समस्याओं को अपर समाहर्ता की उपस्थिति में आपसी सहमति से दूर करने और शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, निर्माण कार्य में बाधक संरचनाओं को स्वेच्छा से हटाने की अपील की गई।

जिन रैयतों को अब तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उनके मामलों में अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं पुल निर्माण निगम को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उक्त स्ट्रेच में नाला निर्माण में बाधक अतिक्रमण के संबंध में मापी कराकर नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने का निर्देश नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को दिया गया।

इसके अलावा, जिन लोगों को मुआवजा भुगतान के बावजूद अभी तक छोटे-बड़े संरचनाओं को नहीं हटाया गया है, उन्हें तत्काल हटवाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को दिया गया।

गांधी चौक के पास डबल डेकर के रैंप की ओर सड़क किनारे स्थित सरकारी भूमि पर चल रही जमाबंदी के संबंध में अविलंब जमाबंदी रद्दीकरण की कार्रवाई करने का निर्देश अपर समाहर्ता (राजस्व) को दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि डबल डेकर परियोजना छपरा शहर के यातायात सुधार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करें।
*(सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *