पुरैनी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

भागलपुर।
सरकारी निर्देशों के आलोक में शुक्रवार को भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पुरैनी उत्तरी एवं पुरैनी दक्षिण पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग एवं सचिव, पंचायती राज विभाग, पटना के संयुक्त आदेश पत्र संख्या 1654 दिनांक 24 दिसंबर 2025, उप विकास आयुक्त, भागलपुर के आदेश पत्र संख्या 2778 दिनांक 24 दिसंबर 2025 तथा कार्यक्रम पदाधिकारी, जगदीशपुर के पत्र संख्या 141 दिनांक 24 दिसंबर 2025 के अनुपालन में किया गया।
विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता पुरैनी उत्तरी पंचायत की माननीय मुखिया श्रीमती बिल्किस परवीन एवं पुरैनी दक्षिण पंचायत के माननीय मुखिया मोहम्मद शाहबाज अंसारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन अधिनियम, 2025 (VB.GRAM.G.ACT 2025), जिसे पूर्व में मनरेगा के नाम से जाना जाता था, के प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना और योजनाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।
सभा को संबोधित करते हुए मुखिया मोहम्मद शाहबाज अंसारी ने कहा कि पंचायत को सरकार की ओर से प्राप्त सभी योजनाओं को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू किया गया है। शेष कार्यों को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पंचायत स्तर पर किसी भी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं दिया जाएगा।
वहीं ग्राम कचहरी सचिव फिरदौस अहमद ने कहा कि पंचायत में लगातार ग्राम सभाओं का आयोजन कर लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और आमजन की भागीदारी बढ़े। उन्होंने मुखिया से कुछ वार्डों में अब भी मौजूद समस्याओं के समाधान की मांग की, ताकि सभी वार्ड स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आदर्श रूप में विकसित हो सकें।
ग्राम सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से अंसार ओवैस आलम, बबलू, कुंदन कुमार, मोहम्मद निसार, जहीर रियाज आलम, रिंकू आजम, नौशाद फारूक, मोहम्मद रिजवान, मुश्ताक, कविता देवी, फिरदौस अंसारी, पूरन रजक, आलम कुंदन कुमार, मोहिउद्दीन मुजम्मिल, बागेश्वर मंडल, निजाम आबिद अंसारी, ग्रामीण टेलर आलीम, हनीफ फिरोज और जफर खान शामिल थे। इसके अलावा पंचायत कर्मियों में कार्यपालक सहायक सुनील कुमार एवं संदीप कुमार गोस्वामी भी उपस्थित रहे।
विशेष ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पंचायत के समग्र विकास में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
